सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि का ऐलान, बोलीं- ‘जरूरत पड़ी तो सोमवार का मार्च मैं लीड करूंगी’

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक उद्देश्य का है। यदि सोनम वांगचुक स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं हो पाते, तो वह स्वयं प्रस्तावित मार्च का नेतृत्व […]

‘जैसे अर्जेंटीना के लिए मेसी, वैसे भारत के लिए रोहित-विराट’, मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दोनों दिग्गजों का जोरदार समर्थन किया है। कैफ का कहना है कि 2027 वनडे विश्व कप जैसे चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट में टीम इंडिया को इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की उतनी ही जरूरत होगी, जितनी अर्जेंटीना […]

SI की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला, जांच जारी

“मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना”… संदेश भेजने के बाद शिवनाथ नदी में मिली SI की पत्नी की लाश, कई एंगल से जांच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एक उपनिरीक्षक (SI) की पत्नी का शव शिवनाथ नदी से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। महिला लापता होने से पहले अपने पति को “मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना” का संदेश भेजकर गई थी। पुलिस को पहले उसकी लावारिस स्कूटी मिली और फिर […]

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे ऋतिक रोशन, NEET विवाद पर छात्रों का दर्द किया बयां

NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में अनशन पर बैठे शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को अब बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का समर्थन मिला है। अभिनेता ने छात्रों के मानसिक दबाव पर चिंता जताते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। वहीं, वांगचुक ने भी भविष्य के डॉक्टरों और इंजीनियरों की गुणवत्ता […]

ईरान-अमेरिका तनाव का भारत पर असर, खाड़ी देशों में प्रवासी भारतीयों की नौकरियों पर मंडराया संकट

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत पर भी दिखाई देने लगा है। एक ओर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी देशों में काम कर रहे लाखों भारतीयों की नौकरियों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। रोजगार में गिरावट […]

JDA-वन विभाग विवाद: 19 अधिकारी-कर्मचारी एक साथ APO

जयपुर में JDA और वन विभाग आमने-सामने, प्रतिनियुक्ति पर तैनात 19 अधिकारी-कर्मचारी एक साथ मुख्यालय बुलाए

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और वन विभाग के बीच प्रशासनिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। वन विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर JDA की उद्यान शाखा में कार्यरत उप वन संरक्षक समेत 19 अधिकारी-कर्मचारियों को एपीओ कर मुख्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से मानसून के दौरान पौधारोपण, पौधों के वितरण […]

सोनम वांगचुक की तबीयत पर सफदरजंग अस्पताल का पहला हेल्थ बुलेटिन, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की पुष्टि

जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी पहले आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि लंबे उपवास के कारण उन्हें कमजोरी और हल्का डिहाइड्रेशन है, हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर […]

ट्रंप के खिलाफ 1 करोड़ डॉलर के इनाम का दावा, इराकी मिलिशिया ने सुलेमानी की मौत का लिया हवाला

ईरान समर्थित एक इराकी मिलिशिया संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कथित तौर पर 10 मिलियन डॉलर (1 करोड़ डॉलर) के इनाम की घोषणा करने का दावा किया है। संगठन ने इस घोषणा को वर्ष 2020 में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में हुई मौत से जोड़ा है। फिलहाल इस […]

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा अलर्ट, नागरिकों से कहा- यात्रा पर करें पुनर्विचार

मध्य पूर्व में लगातार बढ़ रहे सुरक्षा तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने लोगों को मिडिल ईस्ट की यात्रा या वहां से होकर गुजरने से पहले दोबारा सोचने की सलाह दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब क्षेत्र में […]

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च

भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित यह मिशन भारतीय स्पेस टेक्नोलॉजी, निजी भागीदारी और आत्मनिर्भर अंतरिक्ष अभियान की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। श्रीहरिकोटा से सफल उड़ान, स्पेस सेक्टर में नई शुरुआत आंध्र प्रदेश […]