सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धा का रिकॉर्ड, 38 करोड़ से ज्यादा चढ़ावा

चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर में जुलाई महीने की मासिक चढ़ावे की गिनती पूरी हो गई है। इस बार श्रद्धालुओं की आस्था ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। मंदिर के भंडार और अन्य माध्यमों से कुल 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ। खास बात यह […]

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए आदेश

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़े क्रिकेटर अभिषेक पोरेल एक गंभीर कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस को तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। अदालत ने जांच के दौरान क्रिकेटर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने का भी आदेश दिया है। […]

बूंदी में 24 जुलाई को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, प्रहलाद गुंजल बोले- खाद वसूली मामले में करेंगे खुलासा

राजस्थान के बूंदी जिले में किसानों के मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने 24 जुलाई को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद वितरण व्यवस्था में […]

राजस्थान UCC पर नई बहस: आदिवासियों को कानून से बाहर रखने की मांग क्यों? जानिए पूरा मामला

राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार जहां यूसीसी का मसौदा तैयार कर सुझाव जुटा रही है, वहीं उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने आदिवासी समुदायों को इस कानून के दायरे से बाहर रखने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि […]

दौसा समलेटी बम कांड: 30 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी की सजा रद्द, नए ट्रायल का आदेश

करीब तीन दशक पुराने राजस्थान के चर्चित समलेटी बस बम विस्फोट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी डॉ. अब्दुल हमीद की फांसी की सजा रद्द कर दी है। हालांकि अदालत ने आरोपी को राहत देने के साथ-साथ मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की नए सिरे से सुनवाई […]

जयपुर में कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय घेराव, पुलिस ने रास्ते में रोका; गहलोत-डोटासरा समेत कई नेता शामिल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत […]

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की रखी शर्त, सरकार से मांगा लिखित आश्वासन

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने संकेत दिया है कि वह अपना अनशन समाप्त करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से आंदोलन में शामिल छात्रों और युवाओं के खिलाफ किसी भी […]

अजमेर दरगाह विवाद: कोर्ट में संशोधित परिवाद और नए साक्ष्य पेश, अगली सुनवाई 19 सितंबर को

अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह को लेकर चल रहे न्यायिक विवाद में बुधवार को अहम सुनवाई हुई। परिवादी पक्ष ने अदालत में संशोधित परिवाद दाखिल करते हुए कुछ नए दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर निर्धारित की है। फिलहाल अदालत ने […]

दिल्ली छात्र आंदोलन: CJP ने कहा- ‘अब जनता सवाल करेगी, लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा विरोध’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि हालिया संसद मार्च में छात्रों की बड़ी भागीदारी यह संकेत देती है कि लोग अब सरकार से सवाल पूछने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पूरी तरह शांतिपूर्ण आंदोलन बनाए रखने […]

आबकारी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, 25 जुलाई तक EOW रिमांड मंजूर

छत्तीसगढ़ के चर्चित आबकारी घोटाले की जांच में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 25 जुलाई तक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दी। जांच एजेंसी का कहना है […]