राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: ‘पेपर लीक से युवाओं का भविष्य संकट में, जवाबदेही तय हो’

नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में बड़ी संख्या में परीक्षा पत्र लीक होने से करोड़ों छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था […]

सीकर में महिला ग्राम विकास अधिकारी की संदिग्ध मौत, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में कार्यरत 28 वर्षीय ग्राम विकास अधिकारी (VDO) लक्ष्मी मीणा की ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ड्यूटी से लौटने के कुछ घंटे बाद हुई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान […]

सचिन पायलट का केंद्र पर हमला: ‘युवाओं का भरोसा टूट रहा, दमन से नहीं दबेगी आवाज’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दौसा और जयपुर दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर शिक्षा, युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के विरोध प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई से व्यवस्था पर उनका भरोसा कमजोर हुआ […]

कोटा: ढाई साल के बच्चे की नाक में फंसा खुला सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से बचाई जान

कोटा के एमबीएस अस्पताल में डॉक्टरों ने ढाई साल के एक बच्चे की जटिल सर्जरी कर उसकी नाक और गले के बीच फंसा खुला सेफ्टी पिन सफलतापूर्वक बाहर निकाला। पिन खुली होने के कारण अंदर चोट लगने और रक्तस्राव की स्थिति बन गई थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एंडोस्कोपी तकनीक का उपयोग कर सावधानीपूर्वक […]

राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘छात्रों से माफी मांगे सरकार, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और हालिया छात्र आंदोलनों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की मांगों का समर्थन करती है और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है। राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे […]

वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, सोशल मीडिया पर उठे सवाल; छात्र आंदोलन पर चुप्पी को लेकर हुई आलोचना

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों की यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनकी छात्र आंदोलन पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया न देने को लेकर सवाल उठाए। वहीं, कई लोगों ने उनका समर्थन करते […]

जंतर-मंतर जा रहे बस्तर के लोगों का आरोप: ‘पहचान पूछकर रोका, कहा- आगे नहीं जा सकते’

दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस पर रास्ते में रोकने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनसे पहचान और आने का स्थान पूछने के बाद उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। हालांकि, इस मामले में दिल्ली […]

NEET सफल छात्रों की दो टूक: ‘पारदर्शी परीक्षा चाहिए, लेकिन आंदोलन राजनीति से दूर रहे’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP विरोध-प्रदर्शन के बीच अब NEET परीक्षा में सफल छात्रों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली का समर्थन करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि शिक्षा से जुड़े आंदोलनों को राजनीतिक विवादों और हिंसा […]

बाड़मेर में LDC अभ्यर्थी की आत्महत्या, रिजल्ट का इंतजार कर रहा था छात्र

बाड़मेर शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक हाल ही में हुई एलडीसी भर्ती परीक्षा का परिणाम आने का इंतजार कर रहा था और मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

पाकिस्तान में HIV का कहर: कराची के सरकारी अस्पताल में संक्रमण से 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित

पाकिस्तान के कराची स्थित एक सरकारी अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में कथित तौर पर इन्फेक्शन कंट्रोल और मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में खामियों के चलते HIV संक्रमण फैल गया, जिससे नवंबर 2025 से अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 94 बच्चों समेत कुल […]