जोधपुर में सनसनी: घर के बाहर सो रही महिला की हत्या, दो मासूम बच्चियां भी चाकूबाजी में घायल

राजस्थान के जोधपुर जिले के लोहावट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जंभेश्वरनगर में घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि हमले में दो छोटी बच्चियां भी घायल हो गईं। इनमें से एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। […]

पेपर लीक कानून पर संसद में तीखी बहस, विपक्ष ने सरकार से पूछा- नया कानून भी विफल हुआ तो जवाबदेह कौन होगा?

देश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर संसद में जोरदार बहस देखने को मिली। पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने सरकार से कई अहम सवाल पूछे। विपक्ष का कहना है कि केवल सजा बढ़ाने से समस्या […]

कर्नाटक में हैवानियत की हदें पार: पत्नी की हत्या का वीडियो कॉल पर दिखाया खौफनाक मंजर

कर्नाटक के बागलकोट जिले से सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के दौरान उसने पीड़िता के मायके वालों को वीडियो कॉल […]

भरतपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का हिस्सा ढहा, मालगाड़ी हादसे से बाल-बाल बची

राजस्थान के भरतपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात प्लेटफॉर्म नंबर-4 का एक हिस्सा अचानक ढह गया। घटना उस समय हुई जब एक मालगाड़ी लूप लाइन से गुजर रही थी। मलबा रेल पटरी पर गिरने से मालगाड़ी को जोरदार झटका लगा, लेकिन लोको पायलट की सतर्कता से समय रहते ट्रेन रोक दी गई और संभावित बड़ा […]

अलवर में सूने मकान में चोरी की कोशिश, बदमाश CCTV कैमरा ले गए, दरवाजे तोड़े

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश मकान में घुसकर एक CCTV कैमरा चोरी कर ले गए और दोनों दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रार्थिया मंजू शर्मा, निवासी ए-25 पुराना भूरासिद्ध (हाल रोहिणी सेक्टर-8, दिल्ली), ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज […]

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, बीकानेर में प्रदर्शन के दौरान हाईवे जाम

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर बीकानेर में एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई करते हुए कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया। घटना के बाद छात्रसंघ चुनावों को लेकर […]

एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में तीखी बहस, विपक्ष बोला- ‘सिर्फ सजा बढ़ाने से नहीं, जवाबदेही तय करने से बदलेगा सिस्टम’

देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर लंबी और तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि केवल सख्त सजा का प्रावधान पर्याप्त नहीं है। वहीं सरकार ने विधेयक को […]

भिवाड़ी में घरेलू विवाद के दौरान युवक की मौत, चारपाई से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

राजस्थान के भिवाड़ी में घरेलू विवाद के दौरान 29 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पत्नी के साथ विवाद के बीच युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह चारपाई से गिर पड़ा, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया। घायल अवस्था में उसे निजी क्लीनिक ले जाया गया, […]

फर्जी FMGE प्रमाणपत्र के सहारे मेडिकल प्रैक्टिस का आरोप, SOG ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) प्रमाणपत्र के आधार पर मेडिकल पंजीकरण और इंटर्नशिप हासिल करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी विदेश से एमबीबीएस करने के बाद FMGE परीक्षा पास नहीं कर सका था। इस मामले में पहले […]

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 2 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना को देखते […]