अलवर में प्राइवेट हॉस्पिटल सोसाइटी की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. एस.सी. मित्तल अध्यक्ष बने
अलवर। प्राइवेट हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम सोसाइटी (PHNS) अलवर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दिनांक 9 मई 2026 को आयोजित प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से डॉ. एस.सी. मित्तल को अध्यक्ष, डॉ. तैयब खान को सचिव तथा डॉ. चिराग सेठी को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। यह बैठक शहर के होटल लेमनट्री में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. जी.एस. सोलंकी ने की।
बैठक में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने ध्वनिमत से हाथ उठाकर नई कार्यकारिणी का समर्थन किया और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सी.के. बिरला हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा कैंसर जागरूकता पर सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. आनंद मोहन और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रुचिर भंडारी ने अपने संबोधन में प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग को कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक बताया और इसके कम उपयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सी.के. बिरला हॉस्पिटल की ओर से सभी चिकित्सकों को जूट के बैग वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
सभा में शहर के 40 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र जैन, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. कुमुद गुप्ता, डॉ. के.के. शर्मा, डॉ. दिलीप सेठी, डॉ. बृजेन्द्र गर्ग, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. विजय पाल यादव, डॉ. बी.के. सैनी, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. ए.एस. माथुर, डॉ. सुशील जैन, डॉ. बलदेव चोपड़ा, डॉ. सुनील रस्तोगी, डॉ. वी.के. जोशी, डॉ. विष्णु अग्रवाल, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. महेश जैन, डॉ. किशोर दुधानी, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. पुलकित गर्ग सहित कई चिकित्सक शामिल रहे।
अंत में कोषाध्यक्ष डॉ. चिराग सेठी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।