अलवर: मंदिर में प्रसाद लेने निकली 8 साल की बच्ची ट्रेन से पहुंची जयपुर, 6 दिन बाद परिजनों से मिली
अलवर में घर के पास मंदिर में प्रसाद लेने गई 8 वर्षीय बालिका लापता हो गई। वह अलवर रेलवे स्टेशन से डबल डेकर ट्रेन में बैठकर जयपुर पहुंच गई थी। अरावली विहार थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश की। छह दिन बाद पुलिस बच्ची को जयपुर से अलवर लेकर आई। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

मुख्य बातें
- मंदिर में प्रसाद लेने गई बच्ची ट्रेन से पहुंची जयपुर, 6 दिन बाद मिली
- अलवर से जयपुर कैसे पहुंची 8 साल की मासूम? पुलिस ने ऐसे खोजा
- घर से मंदिर गई बच्ची लापता, डबल डेकर ट्रेन में बैठकर पहुंची जयपुर
ALWAR,17 NOV. 2026:
मंदिर से लापता होने के बाद परिजनों ने दी शिकायत
घटना 10 नवंबर की है। बालिका घर के पास स्थित मंदिर में प्रसाद लेने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मंदिर में तलाश की। लेकिन वहां बच्ची नहीं मिली।परिजनों ने आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने अरावली विहार थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई थी।
सीसीटीवी फुटेज से मिला जयपुर जाने का सुराग
अरावली विहार थाना अधिकारी गुरुदत्त सैनी के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।अलवर रेलवे स्टेशन के कैमरों की जांच में पता चला कि बालिका 10 नवंबर की रात करीब 8 बजे डबल डेकर ट्रेन में बैठकर जयपुर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रेन स्टाफ से संपर्क किया।जांच में सामने आया कि जयपुर में बालिका को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द किया गया था। आरपीएफ ने आगे उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।
पुलिस जयपुर से बच्ची को लेकर अलवर पहुंची
जानकारी मिलने के बाद अरावली विहार थाना पुलिस जयपुर पहुंची। वहां बाल कल्याण समिति से बच्ची को अपने साथ लेकर अलवर आई।इसके बाद पुलिस ने बालिका को अलवर की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





