#खेल #देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

अलवर में 8 फरवरी को होगी इंटरनेशनल टाइगर मैराथन, सिटी पैलेस में 7 जनवरी को होगी औपचारिक घोषणा

अलवर में 8 फरवरी को आयोजित होने वाली इंटरनेशनल टाइगर मैराथन की तैयारियाँ जोर–शोर से चल रही हैं। आयोजन की तैयारियों में अलवर सांसद खेल उत्सव टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इसी क्रम में 7 जनवरी को शाम 4 बजे सिटी पैलेस में मैराथन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, राजस्थान के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा तथा मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा उपस्थित रहेंगे।

#image_title

घोषणा से पहले रविवार को एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल मैराथन सर्विसेज के तकनीकी निदेशक और मोरक्को निवासी रशीद बेन मोजियन तथा दुबई से अंतरराष्ट्रीय एलीट कोऑर्डिनेटर विजय शुक्ला सिटी पैलेस पहुंचे। दोनों विशेषज्ञों ने कार्यक्रम स्थल और रूट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वी शक्ति संस्था से प्रज्ञा यादव, मैराथन संयोजक अरुण जैन और सह–संयोजक गगनदीप सिंह भी मौजूद रहे।

#image_title

रशीद बेन, जो वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय एलीट मैनेजर एवं प्रतिनिधि भी हैं, ने कहा कि 8 फरवरी को होने जा रही यह अंतरराष्ट्रीय मैराथन अलवर जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। इस प्रतियोगिता में केन्या, युगांडा, तंजानिया सहित कई देशों के अंतरराष्ट्रीय एथलीट भाग लेंगे, जिससे अलवर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। निरीक्षण के दौरान रूट और ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *