STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 14 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अजमेर में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, 2007 में हिली बॉर्डर से भारत आने का खुलासा

अजमेर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय माजिद अली और उसकी 55 वर्षीय पत्नी फरजान खान वर्ष 2007 में पश्चिम बंगाल के हिली बॉर्डर से भारत आए थे। दोनों के साथ उनके तीन नाबालिग बच्चे भी रह रहे थे। पुलिस दंपती और बच्चों को अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजने की प्रक्रिया कर रही है। पुलिस का दावा है कि विशेष टास्क फोर्स अब तक 66 बांग्लादेशी नागरिकों को दस्तयाब कर चुकी है।

ढाका के रहने वाले हैं गिरफ्तार दंपती
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अजमेर में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, 2007 में भारत आने का खुलासा
  • दरगाह क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, तीन बच्चों के साथ रह रहा था दंपती
  • हिली बॉर्डर से दिल्ली और फिर अजमेर पहुंचे, पुलिस ने पकड़ा

AJMER,14 NOV. 2026:

ढाका के रहने वाले हैं गिरफ्तार दंपती

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी हिमांशु जांगिड़ के मुताबिक, गिरफ्तार दंपती की पहचान माजिद अली और फरजान खान के रूप में हुई है। माजिद की उम्र 65 वर्ष और फरजान की उम्र 55 वर्ष बताई गई है।पुलिस के अनुसार, दोनों मूल रूप से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मोहम्मदपुर इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2007 में दोनों पश्चिम बंगाल के हिली बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे।

ट्रेन से दिल्ली पहुंचे, 2009 में आए अजमेर

एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि पश्चिम बंगाल से दंपती ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब दो साल खानाबदोश की तरह बिताए। इसके बाद वर्ष 2009 में दोनों अजमेर आ गए।पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि माजिद अली और फरजान खान का विवाह वर्ष 2006 में हुआ था। दंपती के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। तीनों बच्चे नाबालिग बताए गए हैं।

अलवर डिटेंशन सेंटर भेजे जा रहे दंपती और बच्चे

पुलिस के अनुसार, दंपती और उनके तीनों बच्चों को अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान अजमेर CID जोन और अजमेर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरगाह क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस ने दंपती को पकड़ा।

विशेष टास्क फोर्स की 28वीं कार्रवाई

हिमांशु जांगिड़ के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर में विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है। इसका उद्देश्य जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।यह अभियान अजमेर रेंज के आईजी डॉ. रवि और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, विशेष टास्क फोर्स की यह 28वीं कार्रवाई है। अब तक कुल 66 बांग्लादेशी नागरिकों को दस्तयाब किया जा चुका है।

पुलिस का पक्ष

विशेष टास्क फोर्स की 28वीं कार्रवाई

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।