#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

सीकरी क्षेत्र के झंझार गांव में नाली विवाद बना खूनी झड़प का कारण, एक युवक गंभीर घायल…

अलवर-भरतपुर जिले की सीमा पर स्थित सीकरी थाना क्षेत्र के झंझार गांव में सोमवार को नाली में कचरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मंजीत सैनी अपने घर पर नए मकान की तराई का काम कर रहा था। इसी दौरान निर्माण का कचरा पास की नाली में चला गया। इस बात को लेकर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

थोड़ी देर में विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक दर्जन लोगों ने मंजीत पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीकरी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे अलवर के अस्पताल में रेफर कर दिया।

हमले में शामिल लोगों में पूरन, लालाराम, हितेश समेत कई अन्य के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *