#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

खेड़ली अभिभाषक संघ चुनाव सम्पन्न: देवेन्द्र नरूका 13 वोट से अध्यक्ष निर्वाचित, अन्य पदों पर निर्विरोध चयन

खेड़ली (अलवर)

अभिभाषक संघ खेड़ली मंडी के चुनाव बुधवार को मुंसिफ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। मतदान व मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर देवेन्द्र नरूका एडवोकेट 13 वोटों से विजयी घोषित हुए। उनकी जीत पर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया।

संघ के उपाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर उम्मीदवारों का चयन पूर्व में ही निर्विरोध हो चुका था।

चुनाव अधिकारी धर्मसिंह मीणा, संजय अवस्थी और ओमप्रकाश सैनी ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की। परिणाम आते ही सभी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र नरूका को माला व साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *