अलवर में सीजेपी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगे आरोपों को बताया निराधार
अलवर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने आरआर कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर सीजेपी के खिलाफ विरोध जताया। देशभर में शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के तहत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र संगठन आइसा पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत पर जेएनयू में जश्न मनाने जैसी घटनाएं देश के प्रति नकारात्मक मानसिकता को दर्शाती हैं। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि ऐसे संगठनों की विचारधारा देशविरोधी है। इसी के विरोध में परिषद की ओर से देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है।