#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

जयपुर छात्र संविधान सभा में युवाओं की समस्याओं पर गरजे टीकाराम जूली

“छात्रों की गूंज” अभियान के तहत जयपुर में आयोजित छात्र संविधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने युवाओं से शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर निराशा और मानसिक तनाव का सामना कर रहा है। वर्षों की मेहनत भ्रष्ट व्यवस्था और पेपर लीक माफिया की मिलीभगत की भेंट चढ़ रही है, जिससे युवाओं के सपनों के साथ अन्याय हो रहा है।

कार्यक्रम में एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग, विक्रम-1 की पहली उड़ान सफल

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *