अलवर के रूपबास स्कूल-आंगनबाड़ी परिसर में खून जैसे निशान मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
अलवर जिले के रूपबास स्थित स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में खून जैसे निशान मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर पहुंचीं तो उन्होंने परिसर के फर्श पर जगह-जगह खून फैला हुआ देखा। दीवारों पर भी खून के धब्बे नजर आए, जिससे किसी गंभीर घटना की आशंका जताई जा रही है। मौके पर खून से सने नंगे पैरों और जूते-चप्पलों के निशान भी पाए गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि रात के समय यहां किसी प्रकार की हिंसक घटना या मारपीट हो सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी डॉ. दीपक ने मौके पर पुलिस टीम भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से परिसर में एक महिला, उसके बच्चे और एक पुरुष पेड़ के नीचे ठहरे हुए नजर आते थे, लेकिन घटना के दिन वे भी वहां नहीं मिले। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है।
बाइट:महिला , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता