#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में दर्दनाक हादसा: कार में दम घुटने से दो सगी बहनों की मौत

अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपूरी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कार में दम घुटने से दो मासूम बालिकाओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पास स्थित एक कार सर्विस सेंटर पहुंच गईं। वहां खड़ी एक कार में खेलते समय अचानक गाड़ी के दरवाजे बंद हो गए, जिससे अंदर ही उनका दम घुट गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

बालिकाओं के पिता रमेश ने बताया कि वे मूल रूप से बेड़म के रहने वाले हैं और वर्तमान में खुदनपूरी में किराए के मकान में अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रहे थे। दोनों बच्चियां सगी बहनें थीं, जबकि उनकी मां का चार साल पहले ही निधन हो चुका है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *