#क्राइम #राज्य-शहर

गोविंदगढ़ थाने पर पथराव-मारपीट मामला: एक नाबालिग सहित 13 आरोपी गिरफ्तार….

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना परिसर में पिछले बुधवार को मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक जब्त करने के बाद भड़की भीड़ द्वारा पथराव और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक एक नाबालिग को निरुद्ध किया 12 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को पुलिस ने चार और आरोपियों—सनी सिंह, दीपक सिंह, दलजीत सिंह और गुरदीप सिंह—को गिरफ्तार कर अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी-एसटी) विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।

विशिष्ट लोक अभियोजक योगेंद्र खटाना ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को भी कोर्ट द्वारा जेल भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में गिरफ्तार सभी 12 आरोपियों को एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गौरतलब है पिछले दिनों थाने पर हुए हमले में थाना अधिकारी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे पुलिस ने करीब 60 आरोपियों को चिन्हित कर धरपकड़ शुरू की जिसमें अब तक 13 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है । पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *