#Uncategorized

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर में हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन

अलवर, 17 मार्च। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर में श्री राम फाइनेंस कंपनी द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 71301 PM 1

इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में प्रगति कर सकता है। उन्होंने हेल्थ कैंप के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करवा सकते हैं और उचित उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 71302 PM

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चिकित्सा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पेश किए गए बजटों में चिकित्सा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसमें शिशु वार्ड के उन्नयन, शिवाजी पार्क को पीएचसी से सीएचसी में क्रमोन्नत करने तथा बुधविहार में आयुष्मान आरोग्य केंद्र की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *