#Uncategorized

अलवर में 1266 खाद्य व्यापारियों को फोस्टेक प्रशिक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा के दिए गए टिप्स

अलवर, 17 मार्च। जिले में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अग्रवाल धर्मशाला में खाद्य व्यापारियों एवं फूड हैंडलर्स के लिए फोस्टेक (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 1266 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

#image_title

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मिठाई विक्रेता, अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड डे मील के रसोइये, आवासीय विद्यालयों के भोजन तैयार करने वाले कर्मचारी, राजीविका समूह के सदस्य तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित विभिन्न खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एफएसएसए 2006 के नियमों, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित उपयोग, रख-रखाव और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को फूड अथॉरिटी/एफएसएसएआई, नई दिल्ली द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे।

#image_title

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को पुन: उपयोग किए जाने वाले कुकिंग ऑयल (रीयूज्ड कुकिंग ऑयल) के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *