चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी: 1300+ कंपनियों से 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर, राजस्थान के सैकड़ों स्टूडेंट्स को मिला फायदा
क्यूएस एशिया रैंकिंग 2026 में भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) ने एक बार फिर प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप, रिसर्च, इनोवेशन, खेल और इंटरनेशनल एक्सपोजर के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। यह जानकारी मंगलवार को अलवर में आयोजित प्रेस वार्ता में यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से साझा की गई।
अलवर में आयोजित प्रेस वार्ता को प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने किया संबोधित
प्रेस वार्ता को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने संबोधित किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।
वर्ष 2025 में 1300+ कंपनियों से 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर
प्रो. (डॉ.) बावा ने बताया कि वर्ष 2025 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को 1300 से अधिक प्रमुख नेशनल और ग्लोबल कंपनियों से 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर प्राप्त हुए। यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़ रुपये रहा, जबकि सबसे बड़ा डोमेस्टिक पैकेज 54.75 लाख रुपये का रहा।
हाई-पैकेज जॉब ऑफर में भी सीयू का दबदबा
उन्होंने बताया कि 31 से अधिक रिक्रूटर्स ने 20 लाख रुपये या उससे अधिक के पैकेज ऑफर किए, जबकि 52 कंपनियों ने 15 लाख रुपये से ज्यादा सालाना पैकेज वाली नौकरियां दीं। यह आंकड़े यूनिवर्सिटी के मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन और स्किल-आधारित शिक्षा मॉडल को दर्शाते हैं।
राजस्थान के 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिली टॉप कंपनियों में नौकरी
राजस्थान के स्टूडेंट्स की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रो. (डॉ.) बावा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान के 500 से अधिक स्टूडेंट्स को टॉप नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों में नौकरी मिली है। इनमें अलवर जिले के 30 स्टूडेंट्स को ड्रीम जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं।
अलवर और हनुमानगढ़ के स्टूडेंट्स की खास उपलब्धियां
अलवर की अमिशा यादव, जिन्होंने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से एमएससी कैमिस्ट्री की है, को एमडब्ल्यूआईडीएम प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी मिली है। वहीं साहिल पैहान को सोशल चाट और आयुष गुप्ता को केपीआईटी टेक्नोलॉजी लिमिटेड से जॉब ऑफर मिला है। हनुमानगढ़ के विनित कमल गिल्ल को द फ्यूचर यूनिवर्सिटी से नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
सीयूसीईटी के जरिए हर साल 250 करोड़ की स्कॉलरशिप
प्रेस वार्ता में बताया गया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम सीयूसीईटी के माध्यम से हर साल करीब 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। सत्र 2025-26 में राजस्थान के 2076 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप का लाभ मिला, जिनमें से 936 स्टूडेंट्स को सीयूसीईटी स्कॉलरशिप दी गई।
डिफेंस परिवारों के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजना
यूनिवर्सिटी ने पिछले 12 वर्षों में 5,723 से अधिक स्टूडेंट्स को 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की डिफेंस स्कॉलरशिप प्रदान कर आर्म्ड फोर्सेज के परिवारों की सहायता की है। वर्ष 2025 में राजस्थान के 17 स्टूडेंट्स को डिफेंस स्कॉलरशिप का लाभ मिला।
रिसर्च और इनोवेशन में भी अग्रणी स्थान
प्रो. (डॉ.) बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल है। यूनिवर्सिटी के नाम 20,000 से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन, 5,519 पेटेंट फाइल और 238 पेटेंट ग्रांट दर्ज हैं।
टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में सीयू के 44 फैकल्टी मेंबर शामिल
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी-एल्सेवियर 2025 सूची के अनुसार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 44 फैकल्टी मेंबर्स दुनिया के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स अब तक 250 से अधिक स्टार्टअप लॉन्च कर चुके हैं।
इंडस्ट्री के सहयोग से एडवांस्ड रिसर्च लैब
यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, सिस्को, टेक महिंद्रा, कैपजेमिनी जैसी कंपनियों के सहयोग से 30 इंडस्ट्री-स्पॉन्सर्ड एडवांस्ड रिसर्च लैब और 32 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए हैं।
खेलों में भी देश की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी
खेलों के क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने देश की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रूप में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में 71 मेडल जीतकर मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी अपने नाम की। यूनिवर्सिटी लगातार दो वर्षों से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ओवरऑल चैंपियन रही है।
2025 में खिलाड़ियों ने जीते 610 मेडल
वर्ष 2025 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने कुल 610 मेडल जीते, जिनमें 138 नेशनल और 87 इंटरनेशनल मेडल शामिल हैं। यह उपलब्धि खेलों के प्रति यूनिवर्सिटी की मजबूत नीति को दर्शाती है।
100 से अधिक देशों की यूनिवर्सिटियों से इंटरनेशनल कोलैबोरेशन
प्रो. (डॉ.) बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 100 से अधिक देशों की टॉप यूनिवर्सिटियों के साथ 525 इंटरनेशनल कोलैबोरेशन किए हैं, जिससे हजारों स्टूडेंट्स को विदेशों में पढ़ाई, इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम का अवसर मिला है।
सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
प्रेस वार्ता में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शिक्षा, रोजगार, रिसर्च, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले वर्षों में भी देश-प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।