#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग कर लूट करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व कार बरामद….

अलवर जिले के राजगढ़ थाना पुलिस ने फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, लूट की गई राशि में से तीन हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलवर डॉ. प्रियंका एवं राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना के मार्गदर्शन में थानाधिकारी (कोतवाल) राजेश कुमार मीना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश पुत्र बनेसिंह निवासी लीली, थाना मालाखेड़ा; अमन पुत्र सियाराम मीना निवासी बड़ा गांव नैथला, थाना मालाखेड़ा; तथा चेतन पुत्र सतीश निवासी खड़ोल्या मोहल्ला, थाना राजगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से अवैध फायर आर्म्स पिस्टल बरामद की है, वहीं लूट की गई रकम में से तीन हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *