#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी मोड जंक्शन विकास कार्य का किया शिलान्यास, 5.42 करोड़ से बदलेगा स्वरूप…

भिवाड़ी/तिजारा (खैरथल-तिजारा), 13 जनवरी। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को भिवाड़ी मोड जंक्शन के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर कुल 5.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसका कार्यादेश जारी किया जा चुका है और कार्य इसी वर्ष पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

परियोजना के तहत जंक्शन पर 18 मीटर व्यास का ट्रैफिक सर्किल बनाया जाएगा। इसके चारों ओर चार लेन सीसी पेवमेंट विकसित की जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। साथ ही ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक आइलैंड्स का निर्माण, सजावटी स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, उद्यानिकी एवं लैंडस्केपिंग कार्य किए जाएंगे। जंक्शन को विशिष्ट पहचान देने के लिए फीचर पिलर्स बनाए जाएंगे तथा सड़क संकेत और मार्गदर्शन के लिए गैंट्री बोर्ड/ओवरहेड साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक मामन सिंह, बीड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल प्रकाश, भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *