#देश दुनिया #राज्य-शहर

भां‍गड़ोली में नौ दिवसीय यज्ञ-भागवत कथा में पहुँचे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी मीणा, भजनों पर जमकर किया डांस, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..

अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के भाँगड़ोली गांव में चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में मंगलवार को राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुँचे। गांव में उनके आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए समय-समय पर धार्मिक आयोजन और यज्ञ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

कथा श्रवण के दौरान भजन संध्या में मंत्री किरोड़ी मीणा भी भाव-विभोर हो उठे और भजनों की धुन पर दोनों हाथ उठाकर जमकर डांस किया। महिलाओं व ग्रामीणों ने भी भजनों पर उत्साह के साथ नृत्य किया। मंत्री करीब एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रुके और बाद में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद डॉ. मीणा जयपुर रवाना होने से पहले थानागाजी स्थित चक्रधारी एग्रोटेक खाद-बीज विक्रय केंद्र पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने खाद-बीज आपूर्ति एवं विक्रेताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी या समस्या नहीं हो, इसकी जानकारी भी ली।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *