राजस्थान में 141 RPS अफसरों के तबादले, कई DYSP के बदले सर्किल; जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल
राजस्थान पुलिस महकमे में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस मुख्यालय ने 141 राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी आदेश में कई उप पुलिस अधीक्षक (DYSP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। विशेष रूप से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं।
जयपुर कमिश्नरेट में कई अहम बदलाव
जारी आदेश के अनुसार एसीपी बगरू हेमेन्द्र शर्मा को एसीपी मानसरोवर नियुक्त किया गया है। शिवकुमार भारद्वाज को एसओजी से एसीपी झोटवाड़ा लगाया गया है। गजेन्द्र सिंह को पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर कमिश्नरेट से चूरू का सीओ बनाया गया है। नतीशा जाखड़ को पुलिस कंट्रोल रूम से एसीपी प्रतापनगर, जोधपुर कमिश्नरेट भेजा गया है।
हंसराज बैरवा को सवाई माधोपुर ग्रामीण से एसीपी शास्त्री नगर जयपुर लगाया गया है, जबकि दीपक खंडेलवाल को दूदू से एसीपी बगरू बनाया गया है। आदित्य पूनियां को एसीपी रामगंज से एसीपी अशोक नगर और शिवरतन गोदारा को जोबनेर से एसीपी रामगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साइबर, कंट्रोल रूम और विशेष शाखाओं में भी फेरबदल
पन्नालाल जांगिड़ को एससी/एसटी सेल से सीओ जोबनेर भेजा गया है। चंद्र प्रकाश को साइबर क्राइम शाखा से राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। झुंझुनूं के सीओ जुल्फीकार अली को एसीपी साइबर क्राइम (साउथ) जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।
लक्ष्मी सुथार को एसीपी आदर्श नगर से कोटपूतली-बहरोड़ का सीओ बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह को एसीपी वी एंड ओए से एसीपी आदर्श नगर और राम सिंह को एसओजी से एसीपी मेट्रो जयपुर कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।
जयपुर से कई अधिकारियों की अन्य जिलों में पोस्टिंग
तबादला सूची में कई अधिकारियों को जयपुर से अन्य जिलों में भेजा गया है। रोहित श्रीवास्तव को एसआईटी एसओजी से सीओ रूपवास (भरतपुर) नियुक्त किया गया है। मनीष देव विश्वकर्मा को एएनटीएफ से सीओ बिलाड़ा (जोधपुर ग्रामीण) लगाया गया है।
शिवराज सिंह को मानव तस्करी प्रकोष्ठ से सीओ मसूदा (ब्यावर), अनिता मीणा को हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, राजेंद्र कुमार मीणा को एसीपी कोतवाली से सीओ सवाई माधोपुर तथा मनीष कुमार शर्मा को सीओ सीकर बनाया गया है।
इसके अलावा नरेंद्र कुमार दायमा को सीओ हिंडौन सिटी, श्रीराम बडसरा को सीओ रामगंजमंडी, सुरेंद्र कुमार को सीओ लालसोट, बृजेश कुमार जाटव को सीओ माउंट आबू, संजय कुमार आर्य को सीओ तालेड़ा तथा बाबूलाल मुरारिया को सीओ बालोतरा नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की कवायद
पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और विभिन्न जिलों में अनुभवी अधिकारियों की सेवाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को शीघ्र प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।