#Uncategorized

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, दिल्ली में BRICS समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में नई दिल्ली आएंगे। वह भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी सूत्रों ने उनकी यात्रा की पुष्टि की है।

12-13 सितंबर को होगा BRICS समिट

भारत 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है।

पेजेशकियान की भारत यात्रा उनके राष्ट्रपति बनने के बाद पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी। इससे पहले अक्टूबर 2024 में उन्होंने रूस के कजान में हुए BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

पश्चिम एशिया संकट के बीच यात्रा अहम

पेजेशकियान का दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। ऐसे में BRICS सम्मेलन में ईरान की भागीदारी को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ईरान 2024 में BRICS का पूर्ण सदस्य बना था। भारत के साथ उसके संबंधों में ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे अहम हैं। हाल ही में ईरान ने BRICS के New Development Bank में शामिल होने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं।

भारत की कूटनीतिक भूमिका पर नजर

पेजेशकियान की यात्रा के दौरान भारत-ईरान संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। ईरान पहले ही BRICS के मंच पर क्षेत्रीय संघर्षों को समाप्त करने और कूटनीतिक प्रयासों की वकालत कर चुका है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *