#क्राइम #राज्य-शहर

संदूक में मिला महिला का शव, पति हिरासत में

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में संदूक के अंदर महिला का शव रखा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदूक खोलकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है, वहीं मृतका के हाथ बंधे हुए मिले हैं। पुलिस ने आरोपी पति कृष्ण कुमार जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें – दुबई से चल रहा 160 करोड़ का साइबर ठगी नेटवर्क, डूंगरपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद पति ने महिला की हत्या कर शव को संदूक में छिपा दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की हर एंगल से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

https://x.com/stvnewsonline

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *