#सोशल

थ्रेसर मशीन में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

खैरथल के मातोर क्षेत्र के पास स्थित चकोलिया गांव में गेहूं की थ्रेसिंग मशीन के ठीक करने के दौरान एक युवक की बेहद दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब थ्रेसर मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी और उसे सेट करने के लिए युवक मशीन के पास गया और हादसे का शिकार हो गया उसका पूरा शरीर थ्रेसर में फंस कर चीथड़े चीथड़े हो गया ।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम चकोलिया गांव में एक खेत में गेहूं निकालने का काम चल रहा था। मशीन में तकनीकी दिक्कत आने पर मुकेश ने जमशेद जिससे मशीन खरीदी थी उस को बुलाया गया, जो अपने भाई शरीफ और एक अन्य व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचा। मशीन को ठीक करने की कोशिश के दौरान अचानक शरीफ थ्रेसर में फंस गया। हादसा इतना भयानक था कि उसका शरीर पूरी तरह मशीन के अंदर चला गया और बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोग घबरा गए, जबकि मृतक के भाई जमशेद की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बावजूद जब शव को मशीन से नहीं निकाला जा सका, तो थ्रेसर मशीन को ही अस्पताल ले जाया गया। वहां मशीन खोलकर शव के अवशेषों को बाहर निकाला गया।

मृतक शरीफ अपने परिवार में सबसे बड़ा था और शादीशुदा था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और गांव में भी मातम का माहौल है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *