#Uncategorized

कोटपूतली में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस के नीचे आने से 3 साल के मासूम की मौत, चालक फरार

कोटपूतली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम बच्चे की स्कूल बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मासूम बालक स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बस से उतरते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और बस के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

#image_title

घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और स्कूल प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश जताया।

सूचना पर डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क और तहसीलदार रामधन गुर्जर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह हादसा पनियाला थाना क्षेत्र के कायमपुरा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *