#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली की मां का देर शाम जयपुर में निधन हो गया।…

ICU में चल रहा था उपचार

परिजनों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल ICU में शिफ्ट कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा।
चिकित्सकों की टीम ने लगातार प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


बाथरूम में गिरने के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के मुताबिक शाम को बाथरूम में गिरने के बाद वे बेहोश हो गई थीं। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे।

अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। कुछ समय तक उनकी स्थिति नाजुक लेकिन स्थिर बताई जा रही थी, मगर बाद में अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई।


वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद

इलाज के दौरान SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और अस्पताल अधीक्षक सहित वरिष्ठ चिकित्सक मौके पर पहुंचे और उपचार की निगरानी की।


अस्पताल पहुंचे कई नेता

निधन की खबर मिलते ही विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचे। राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *