#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल #हेल्थ न्यूज़

अलवर में मुस्लिम मीर मिरासी समाज का दूसरा रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त एकत्रित—युवाओं का उत्साह चरम पर…

मुस्लिम मीर मिरासी संस्था द्वारा अलवर में आयोजित दूसरे रक्तदान शिविर में इस बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई। युवाओं के जोश और जागरूकता के चलते कुल 73 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो पिछली बार से 30 यूनिट अधिक है।

अलवर में मुस्लिम मीर मिरासी संस्था की ओर से दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और कुल 73 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य अतिथि रहे। मिरासी समाज के लोक कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को ऊर्जावान बनाया।

समाज के जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने बताया कि युवाओं में बढ़ी जागरूकता के कारण इस बार रक्तदान संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। संस्था के सेक्रेटरी लियाकत हुसैन ने कहा कि अगले साल रक्तदान शिविर के साथ स्कूली बच्चों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजक आसिफ खान के अनुसार सभी रक्तदाताओं का माला, शील्ड और सम्मान पत्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सरपरस्त हाजी अख्तर हुसैन, इमरान खान, मास्टर ईसरा खान, ईसलाम और अनीश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *