#Uncategorized #क्राइम #राज्य-शहर

थानागाजी में तीन मकानों में एक साथ चोरी, करीब 60 लाख के जेवरात और नकदी पार

थानागाजी (अलवर)। राजपुरा जागीर गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर जितेंद्र कुमार शर्मा, बद्री प्रसाद शर्मा और दिनेश नरूका के घरों में पीछे की तरफ से जंगला तोड़कर घुसे और कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार तीनों मकानों से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जितेंद्र कुमार शर्मा के घर से चोर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात के साथ 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं बद्री प्रसाद शर्मा और दिनेश नरूका के मकानों में भी चोरों ने इसी तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दोनों घरों से भी लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाकर चोरी का माल बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *