#क्राइम #राज्य-शहर

रैणी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर चालक गंभीर

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 137.8 पर दूध पाउडर से भरा कंटेनर हादसे का शिकार हो गया। कंटेनर पुणे से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 137.8 के पास आगे चल रहे ट्रक से दूध पाउडर से भरा कंटेनर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर चालक भिंड-मुरैना, मध्यप्रदेश के नरीपुरा-बड़ीपुरा निवासी 55 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र रामअवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को कंटेनर से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना पर रैणी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना में कंटेनर में लदा दूध पाउडर भी प्रभावित हुआ है। प्रथम दृष्टया दृष्टि भ्रमित होना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *