#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में मकान के बाहर खड़ी बाइक 10 सेकंड में चोरी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर कॉलोनी में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान के बाहर खड़ी बाइक को महज 10 सेकंड में चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अजय मीना की बाइक संजय नगर रेलवे स्टेशन के पास डी-16 मकान के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद पीड़ित ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए, जिन्होंने मौका पाकर मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली और फरार हो गए।

पीड़ित अजय मीना ने CCTV फुटेज के आधार पर कोतवाली थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान और चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *