#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

भिवाड़ी में गुंडागर्दी का आतंक: पूर्व विधायक घंटों फ्लैट में बंद, पुलिस की देरी पर भड़का गुस्सा

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में कानून व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब पूर्व विधायक संदीप यादव को धमकाने के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें कई घंटे तक डर के साये में अपने ही फ्लैट में बंद रहना पड़ा।

बताया जा रहा है कि शिल्पकार सोसाइटी में देर रात कुछ युवक खुलेआम हुड़दंग मचा रहे थे। जब संदीप यादव और उनके भाई मनोज यादव ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पूर्व विधायक को खुद की सुरक्षा के लिए फ्लैट में शरण लेनी पड़ी।

#image_title

सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर खड़ा हो रहा है। सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस पहुंचती, तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।

हैरानी की बात यह भी है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की, जिससे साफ है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं।

घटना के बाद पूर्व विधायक मामनसिंह यादव, उपसभापति बलजीत दायमा, इमरान खान सहित कई नेता एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *