#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

अलवर से एक मामला सामने आया है, जहां उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित विटेंज कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कंपनी प्रबंधन श्रमिक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

मृतक की पहचान रामावतार यादव निवासी चोरेटी इस्तमुरार के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह काम करने कंपनी आया था। घटना के बाद बगड़ तिराहा थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि रामावतार की अचानक तबीयत बिगड़ी, उसे उल्टी हुई और इसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और मामले को लेकर संदेह बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *