STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 23 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

श्रीगंगानगर में 5 करोड़ की हेरोइन जब्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क का खुलासा

श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस ने एक किलो हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई गई है। हिंदूमलकोट थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में एक आरोपी के पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध पकड़े
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • श्रीगंगानगर में 5 करोड़ की हेरोइन जब्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • भारत-पाक सीमा के पास ड्रग्स तस्करी का खुलासा, एक किलो हेरोइन बरामद
  • पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क का खुलासा, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

SHRI GANGANAGAR,23 NOV. 2026:

गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध पकड़े

हिंदूमलकोट थाना प्रभारी सुनील खोड़ के अनुसार, 21 नवंबर की देर रात पुलिस टीम सीमा से सटे इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एमएल नहर की पटरी पर कोठा गांव के पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए।पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ पम्मा (34), गुरजंट सिंह उर्फ जनता (24) और शीला बाई (45) के रूप में की है।

- सुखचैन सिंह उर्फ पम्मा: पुत्र पाला सिंह, निवासी शमसाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब।

- गुरजंट सिंह उर्फ जनता: पुत्र हंसा सिंह, निवासी शमसाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब।

- शीला बाई: पत्नी बाज सिंह, निवासी बकेनवाला, पंजाब।

तीनों के खिलाफ हिंदूमलकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सुखचैन सिंह के एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया कि हेरोइन की खेप कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराई गई थी।पुलिस के मुताबिक, पंजाब के ड्रग्स माफिया से जुड़े एक व्यक्ति ने सुखचैन को यह खेप श्रीगंगानगर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद सुखचैन, गुरजंट और शीला बाई फाजिल्का से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुए थे।

सप्लाई की जगह बताने से पहले पुलिस ने पकड़ा

जांच के अनुसार, आरोपियों को श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद मोबाइल फोन पर खेप पहुंचाने की जगह बताई जानी थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप श्रीगंगानगर में किस व्यक्ति को सौंपी जानी थी। आरोपियों के स्थानीय संपर्कों की भी तलाश की जा रही है।

चूनावढ़ थाना प्रभारी को सौंपी गई जांच

जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि यह कार्रवाई नशामुक्त भारत अभियान के तहत की गई। मामले की आगे की जांच चूनावढ़ थाना प्रभारी संजय सिंह को सौंपी गई है।पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क, पाकिस्तानी हैंडलर और स्थानीय सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क, पाकिस्तानी हैंडलर और स्थानीय सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।