STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: होटल के CCTV में दिखे आरोपी, महकदीप सिगरेट पीती और देवेंद्र संवारता दिखा बाल

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में आरोपियों का एक नया होटल वीडियो सामने आया है। इसमें मुख्य आरोपी महकदीप कौर सिगरेट पीती नजर आ रही है। वहीं, उसका साथी देवेंद्र सिंह आईने के सामने बाल संवारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों विस्फोट की घटना से पहले विजयनगर के एक होटल में ठहरे थे। जांच एजेंसियां अब उनके संपर्कों, विस्फोटक की उपलब्धता और कथित हैंडलर्स की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

होटल के कमरे में बेफिक्र नजर आए दोनों आरोपी
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • ब्लास्ट से पहले होटल में दिखे आरोपी, महकदीप सिगरेट पीती रही
  • महकदीप कौर और देवेंद्र का होटल वीडियो आया सामने
  • रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से पहले कहां रुके थे आरोपी? CCTV से खुलासा

SHRIGANGA NAGAR,17 NOV. 2026:

होटल के कमरे में बेफिक्र नजर आए दोनों आरोपी

सामने आए वीडियो में महकदीप कौर हाथ में सिगरेट लेकर बैठी दिखाई दे रही है। वहीं, देवेंद्र सिंह आईने के सामने खड़े होकर अपने बाल संवारता नजर आ रहा है।यह वीडियो उस होटल के कमरे का बताया जा रहा है, जहां दोनों ने रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से पहले ठहरने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

गुरदासपुर से ट्रेन और फिर टैक्सी से पहुंचे विजयनगर

राजस्थान ATS के ADG दिनेश एमएन के अनुसार, दोनों आरोपी गुरदासपुर से ट्रेन के जरिए बठिंडा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने निजी टैक्सी किराए पर ली और श्रीगंगानगर जिले की ओर रवाना हुए।बताया गया कि दोनों ने सूरतगढ़-विजयनगर मार्ग पर एक सुनसान होटल में कमरा लिया था। होटल मालिक के मुताबिक, दोनों 3 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे टैक्सी से पहुंचे थे। उन्होंने होटल में चाय-नाश्ता किया और रात वहीं बिताई।जानकारी के अनुसार, दोनों ने होटल में अपनी असली पहचान से जुड़े दस्तावेज जमा करवाए थे। होटल मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

होटल के रजिस्टर से मिला पुलिस को अहम सुराग

पुलिस इलाके के होटलों और धर्मशालाओं की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कांस्टेबल की नजर होटल के रिकॉर्ड पर पड़ी।रिकॉर्ड में दोनों आरोपियों के पहचान संबंधी दस्तावेज मिले। इसके बाद पुलिस ने दस्तावेजों से प्राप्त जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।श्रीगंगानगर पुलिस ने ATS और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से कार्रवाई की। इसके बाद महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स के संपर्कों की जांच

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच अब आरोपियों के संपर्कों और कथित नेटवर्क तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि उन्हें निर्देश कौन दे रहा था। विस्फोटक कहां से उपलब्ध कराए गए और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी पड़ताल हो रही है।पुलिस की शुरुआती जांच में पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क होने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे नेटवर्क और उसकी भूमिका को लेकर जांच जारी है। फिलहाल एजेंसियां आरोपियों की यात्रा, होटल में ठहरने और वारदात से पहले की गतिविधियों के साक्ष्य जोड़ रही हैं।

पुलिस का पक्ष

पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स के संपर्कों की जांच

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।