STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 23 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

यूपी चुनाव: कांग्रेस-सपा की सीट शेयरिंग बैठक बेनतीजा, 15 मिनट चली बातचीत; कल फिर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में हुई बैठक बेनतीजा रही। सोमवार को दोनों दलों के नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई, लेकिन सीटों की संख्या और बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी। दोनों दलों ने बातचीत को सकारात्मक बताया है। अब मंगलवार को फिर बैठक होगी।

कांग्रेस-सपा की बैठक बेनतीजा
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा की बैठक बेनतीजा, कल फिर होगी चर्चा
  • 15 मिनट में खत्म हुई सीट शेयरिंग बैठक, कांग्रेस-सपा में नहीं बनी बात
  • यूपी में गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार, सीटों के बंटवारे पर कल फिर मंथन

DELHI,23 NOV. 2026:

15 मिनट चली बैठक, सीटों पर नहीं बनी सहमति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की।यह बैठक करीब 15 मिनट चली। इसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी, लेकिन सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला नहीं हो सका।बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों दल एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा मंगलवार को भी जारी रहेगी।

तीन-चार दिनों में समझौता होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि दोनों पक्षों ने बैठक में अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि दोनों दलों के नेतृत्व के बीच भी लगातार बातचीत चल रही है।उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने सर्वसम्मति से अपनी बातें रखी हैं और एक-दूसरे पर विश्वास जताया है। मंगलवार को फिर बैठक होगी।प्रियंका गांधी वाड्रा के अगली बैठक में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन-चार दिनों में सीट बंटवारे से जुड़ी प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

राम गोपाल यादव बोले- जल्द गठबंधन को अंतिम रूप देंगे

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने बैठक को सौहार्दपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे की बात सुनी है।राम गोपाल यादव के मुताबिक, गठबंधन को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने दो-तीन दिनों में समझौता पूरा होने की उम्मीद जताई।उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों दलों के नेताओं की एक और बैठक होगी।

सम्मानजनक समझौते पर दोनों दलों की सहमति

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन को लेकर सहमति है।उन्होंने दावा किया कि दोनों दल एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। गठबंधन सम्मानजनक तरीके से होगा और सीटों पर समझौता जल्द होने की उम्मीद है।

अभी सीटों की कोई सूची सामने नहीं आई

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि दोनों दलों के नेता अपने-अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे। इसके बाद मंगलवार को फिर बैठक होगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक सीटों की कोई सूची सामने नहीं आई है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम तस्वीर अगली बातचीत के बाद ही साफ होगी।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।