#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

शिक्षकों के तबादले के विरोध में छात्रों का सड़क पर जाम, स्कूल गेट पर जड़ा ताला

अलवर जिले के बहादुरपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के तबादले को लेकर छात्रों में रोष देखने को मिला। सोमवार को छात्रों ने बहादुरपुर सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। ताला लगाकर छात्रों ने स्कूल के बाहर धरना भी दिया।

छात्रों का कहना है कि 10 जनवरी को जारी तबादला सूची में विद्यालय के पांच शिक्षकों का अलग-अलग जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया, जिससे विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है और पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि जिन शिक्षकों का तबादला किया गया है, उनका व्यवहार छात्रों के प्रति अच्छा था और वे नियमित रूप से पढ़ाई कराते थे। छात्रों ने शिक्षकों के तबादले निरस्त करने और विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *