#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद..

अलवर जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वही मामला है, जिसमें पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब पुलिस ने शेष तीनों आरोपियों — विजय, विष्णु और मोहित — को हेड कांस्टेबल तेजसिंह चौधरी के नेतृत्व में दबिश देकर पकड़ा है।

थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि 8 सितंबर 2025 को परिवादी पूरनमल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पेट्रोल पंप पर देर रात चार युवक बाइक से पहुंचे थे। पेट्रोल डलवाने के बाद जब कर्मचारियों ने पैसे मांगे, तो युवकों ने देने से इंकार कर दिया और रात में पंप परिसर में सो रहे कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। अब बाकी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अन्य किसी वारदात में भी शामिल तो नहीं रहे हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *