#पॉलिटिक्स

हनुमान जन्मोत्सव पर बंद मिला पांडुपोल का सिलीबेरी गेट, श्रद्धालुओं का धरना-प्रदर्शन

अलवर जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पांडुपोल हनुमान महाराज के दर्शन के लिए जाने वाला सिलीबेरी गेट लंबे समय से बंद होने के कारण गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के दिन भी श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा। इससे नाराज श्रद्धालुओं ने मुख्य गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

#image_title

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर मौके पर पहुंचे। इस दौरान महावीर प्रसाद सोनू सहित अन्य लोगों ने बताया कि आज हनुमान जी का जन्मोत्सव है और यह प्रमुख धार्मिक स्थल है, इसलिए गेट को खोला जाना चाहिए। इस पर रेंजर ने आश्वासन दिया कि मामले को डीएफओ के संज्ञान में लाकर श्रद्धालुओं की समस्या से अवगत कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो 15 तारीख के बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बताया गया कि इस मार्ग से मालाखेड़ा और राजगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों श्रद्धालु पांडुपोल हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से पैदल जाने वाले और ध्वजा चढ़ाने वाले भक्तों के लिए यह रास्ता महत्वपूर्ण रहा है। गेट बंद होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि साधन संपन्न लोग वैकल्पिक सदर गेट से होकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में दो मंत्री होने के बावजूद, और सनातन संस्कृति के नाम पर समर्थन देने के बाद भी गेट बंद रखा जाना श्रद्धालुओं के साथ अन्याय है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *