STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 20 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

पंचायत चुनाव परिणाम से पहले जितेंद्र सिंह का दावा, 80-90% पंचायतों में कांग्रेस प्रधान-प्रमुख बनने की उम्मीद

राजस्थान में पंचायत चुनावों के नतीजों से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश की 80 से 90 प्रतिशत जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान एवं प्रमुख बनेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर पंचायत चुनाव टालने, पंचायती राज व्यवस्था कमजोर करने और सरकारी योजनाओं में विफल रहने के आरोप लगाए। साथ ही, चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों पर दबाव बनाए जाने की आशंका भी जताई।

जितेंद्र सिंह
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • पंचायत चुनाव से पहले जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा
  • 80 से 90 प्रतिशत पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान बनने की उम्मीद
  • पंचायत चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस ने किया जीत का दावा

ALWAR,19 NOV. 2026:

80 से 90 प्रतिशत पंचायतों में कांग्रेस की जीत का दावा

NHAMWAR SINGH
STV NEWS RAJASTHAN

जितेंद्र सिंह ने पंचायत चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इस बार ऐतिहासिक चुनाव परिणाम देखने वाली है। उनके मुताबिक, प्रदेश की 80 से 90 प्रतिशत जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान एवं प्रमुख बनेंगे।उन्होंने यह दावा चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले किया है। ऐसे में अब सभी की नजरें नतीजों और उसके बाद होने वाले बोर्ड गठन पर टिकी हैं।

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पंचायती राज चुनाव करवाना नहीं चाहती थी। हालांकि, न्यायालय के फैसले के चलते उसे चुनाव कराने पड़े।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता के बीच जाकर वोट मांगने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। जितेंद्र सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था कमजोर करने, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में विफलता के आरोप भी लगाए।उनका कहना है कि आमजन सरकार की कार्यशैली से परेशान है। इसी नाराजगी का असर पंचायत चुनाव के नतीजों में दिखाई देगा।

STV वीडियो · YouTube पर देखें

उम्मीदवारों के चयन पर भाजपा-कांग्रेस की तुलना

उम्मीदवारों के चयन को लेकर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस को लोकतांत्रिक पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पार्षदों से चर्चा करके उनकी राय और भावनाओं के आधार पर फैसले लेती है।वहीं, उन्होंने भाजपा पर ऊपर से निर्णय थोपने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा में पार्षदों और जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जाता। पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक पार्टी की निर्णय प्रक्रिया ऊपर से संचालित होती है।

चुनाव परिणाम के बाद दबाव बनाने की जताई आशंका

जितेंद्र सिंह ने नतीजे आने के बाद सत्ता पक्ष की ओर से दबाव बनाए जाने की आशंका जताई। उन्होंने पिछले नगर निकाय चुनावों का हवाला देते हुए बल प्रयोग के आरोप लगाए।उन्होंने दावा किया कि पिछली बार हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के माध्यम से लोगों को पकड़ा गया था। हालांकि, इस बार कांग्रेस प्रत्याशियों और पार्षदों के पूरी मजबूती से एकजुट रहने की बात कही।जितेंद्र सिंह के अनुसार, कांग्रेस के विधायक, वरिष्ठ नेता और पूरी टीम साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी तरह के दबाव या कार्रवाई का मजबूती से मुकाबला करेगी।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।