STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 20 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में फरार हुआ पॉक्सो आरोपी, सिपाही पर हमला कर पहाड़ियों में भागा; पीछा कर पकड़ा

अलवर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉक्सो मामले का एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पेशी के बाद लौटते समय आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभा दी। इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर सागर की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया, लेकिन घेराबंदी कर उसे मनसा माता मंदिर के आगे पहाड़ी क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाकर भागा आरोपी
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर कोर्ट से फरार हुआ पॉक्सो आरोपी, पहाड़ियों में चढ़ा
  • सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाकर भागा आरोपी, फिर पकड़ा गया
  • कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने पहाड़ियों से दबोचा

ALWAR,19 NOV. 2026:

सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाकर भागा आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी पॉक्सो-1 के एक मामले में पेशी के लिए अलवर कोर्ट लाया गया था। पेशी पूरी होने के बाद पुलिसकर्मी उसे वापस ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभा दी।इसके बाद वह सागर की तरफ भाग गया। अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी का पीछा शुरू कर दिया।

पहाड़ियों पर चढ़ा आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा

भागते समय आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया। इस कारण पुलिसकर्मियों को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार मनसा माता मंदिर के आगे पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी की गई।पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और दोबारा पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया। इस तरह कुछ समय तक फरार रहने के बाद आरोपी को फिर से पकड़ लिया गया।

STV वीडियो · YouTube पर देखें

डीएसपी ने दिए घटना की जानकारी जुटाने के निर्देश

डीएसपी राजेश कसाना ने बताया कि पॉक्सो-1 के एक मामले में आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वह चालानी गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था।पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसे पकड़ लिया। डीएसपी के अनुसार, गार्ड और संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, पॉक्सो-1 के वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई थी। इसके बाद वह सागर की तरफ भागा और पहाड़ियों पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद उसे मनसा माता मंदिर के आगे से पकड़ा गया।

कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी के पास नुकीली चीज कहां से आई?इसके अलावा, पेशी के दौरान पुलिस सुरक्षा में चूक कैसे हुई, इसकी भी जांच जरूरी है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने गार्ड और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

पुलिस का पक्ष

, पुलिस ने पहाड़ियों से दबोचा

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।