#बॉलीवुड

‘अच्छा महसूस नहीं हो रहा…’, रात 2:30 बजे दोस्त को नाना पाटेकर का मैसेज; कुछ घंटे बाद निधन

Nana Patekar Death News: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। निधन से कुछ घंटे पहले नाना पाटेकर ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। यह संदेश रात करीब 2:30 बजे भेजा गया था।

रात 2:30 बजे दोस्त को भेजा मैसेज

मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्त को मैसेज किया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है।रात काफी देर होने के कारण दोस्त उस समय मैसेज नहीं देख पाया। बाद में जब उसने फोन देखा तो वह तुरंत नाना के घर की ओर रवाना हुआ। रिपोर्टों के अनुसार दोस्त करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा।

घर पर बेहोशी की हालत में मिले नाना

डॉक्टर के मुताबिक दोस्त के घर पहुंचने तक नाना पाटेकर की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। वह पसीने से तर थे और धीरे-धीरे बेहोशी की स्थिति में जा रहे थे।इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया। मेडिकल टीम ने घर पर ही उन्हें संभालने की कोशिश शुरू कर दी। नाना की हालत को देखते हुए तत्काल CPR दिया गया।

4:20 बजे अस्पताल पहुंचाया गया

नाना पाटेकर को करीब 4:20 बजे मणिपाल अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टरों ने CPR और कार्डियक मसाज जारी रखा।मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट

मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि मौत के सटीक कारण को लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी की जा रही है।अस्पताल ने इस मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया है। नाना पाटेकर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

परिवार उस समय घर पर मौजूद नहीं था

डॉक्टर के अनुसार घटना के समय नाना पाटेकर के घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उनके दोस्त और केयरटेकर ने शुरुआती मदद की और एंबुलेंस बुलाने की व्यवस्था की।नाना के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।

करीब पांच दशक का रहा फिल्मी सफर

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में करीब पांच दशक तक काम किया। उनकी दमदार आवाज, संवाद अदायगी और अलग तरह की अभिनय शैली ने उन्हें खास पहचान दिलाई।उन्होंने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘वेलकम’ और कई अन्य फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले।

निधन से कुछ दिन पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे थे

नाना पाटेकर निधन से कुछ दिन पहले गोवा के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 4 अक्टूबर को डोना पाउला में हुए कार्यक्रम में उन्होंने जीवन और मृत्यु को लेकर भी बात की थी।इसके कुछ ही दिन बाद उनके अचानक निधन की खबर सामने आई। उनके निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *