STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 7 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर के जटियाना गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खून की उल्टियां होने पर अस्पताल पहुंचाया

अलवर सदर थाना क्षेत्र के जटियाना गांव में शनिवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग मुंशी खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक खून की उल्टियां होने पर ग्रामीण उन्हें राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंशी खान करीब 15 वर्षों से गांव में रह रहे थे। ग्रामीण उन्हें स्नेह से 'मुंशी बाबा' कहकर बुलाते थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

65 वर्षीय बुजुर्ग मुंशी खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर के जटियाना गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, खून की उल्टियां हुईं
  • 15 साल से गांव में रह रहे थे मुंशी खान, अचानक हुई मौत
  • खून की उल्टियां होने पर अस्पताल पहुंचे 65 वर्षीय बुजुर्ग, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ALWAR,07 NOV. 2026:

हादसे में गंवा दिए थे दोनों हाथ

जानकारी के अनुसार, मुंशी खान मूल रूप से चोमू के निवासी थे। करीब 15 वर्ष पहले वह ज्योति गैस एजेंसी में वाहन चालक के रूप में काम करते थे। इसी दौरान एक हादसे में उनके दोनों हाथ कट गए थे। इसके बाद वह अलवर के जटियाना गांव में रहने लगे थे।ग्रामीणों के मुताबिक, मुंशी खान का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। वह गांव में अलग-अलग लोगों के घर भोजन कर लेते थे। रात में भी किसी न किसी ग्रामीण के घर ठहर जाते थे। गांव के लोग उन्हें अपनापन देते थे और 'मुंशी बाबा' कहकर बुलाते थे।

अचानक बिगड़ी तबीयत, होने लगी खून की उल्टियां

शनिवार सुबह मुंशी खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। यह देखकर ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जयपुर में रहती हैं धर्म की बहन

ग्रामीणों के अनुसार, मुंशी खान की जयपुर में एक धर्म की बहन भी रहती हैं। घटना के बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल उनका फोन नहीं उठा। ऐसे में उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।