#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में नकली कॉस्मेटिक का बड़ा भंडाफोड़: लेक्मे के नाम पर बिक रहे थे डुप्लीकेट प्रोडक्ट, चार हिरासत में

अलवर शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बेचे जाने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई। Hindustan Unilever की प्रतिनिधि नयनतारा डेमी शिकायत मिलने के बाद अलवर पहुंचीं और कोतवाली थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम ने शहर के लोहिया पाड़ी, श्योलाल पुरा मोहल्ला और चूड़ी मार्केट स्थित तीन बड़े गोदामों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे डुप्लीकेट कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रतिनिधि ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Lakmé के नाम से नकली प्रोडक्ट बाजार में बेचे जा रहे थे, जिससे कंपनी की साख को नुकसान पहुंच रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से माल लाकर अलवर में सप्लाई करते थे।

बरामद सामान में नकली लिपस्टिक, काजल, फाउंडेशन, आईलाइनर, क्रीम और टूथपेस्ट सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं। फिलहाल पुलिस जब्त किए गए सामान की गिनती और जांच में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई के बाद शहर के बाजारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *