#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर के मुंडावर में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव माजरी खोला में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथ यादव अपनी पुश्तैनी जमीन में तीसरे हिस्से का हकदार है। आरोप है कि उसके पिता और भाई जबरन उसका हिस्सा हड़पने का प्रयास कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

रविवार को यह विवाद अचानक उग्र हो गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि अशोक, राजेश, निशा और चेतराम सहित 8 से 10 लोगों ने मिलकर भागीरथ यादव और उसके परिवार पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इस हमले में भागीरथ यादव, उसका बेटा साहिल यादव और पत्नी मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साहिल यादव की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल मुंडावर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *