STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 6 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

कूनो से 100 किलोमीटर का सफर तय कर धौलपुर पहुंचा चीता KGP-3, वन विभाग अलर्ट

कूनो से 100 किलोमीटर का सफर तय कर धौलपुर पहुंचा चीता KGP-3, वन विभाग अलर्ट…

कूनो से 100 किलोमीटर का सफर तय कर धौलपुर पहुंचा चीता KGP-3
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • कूनो से राजस्थान पहुंचा चीता KGP-3, धौलपुर में वन विभाग अलर्ट
  • 100 किलोमीटर चलकर सरमथुरा पहुंचा चीता, ट्रेकर्स कर रहे निगरानी
  • धौलपुर के रीक्षरा नाले में दिखा KGP-3, तीन वन क्षेत्रों की टीमें सक्रिय

DHOLPUR, 06 NOV. 2026:

सरमथुरा के रीक्षरा नाले में मिला चीते का मूवमेंट

वन विभाग के रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, KGP-3 चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मध्य प्रदेश के मंडरायल रेंज होते हुए राजस्थान पहुंचा है। बुधवार को उसका मूवमेंट धौलपुर सीमा से सटे मंडरायल क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे उसने सरमथुरा क्षेत्र से राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया। वन विभाग की टीम ने रीक्षरा के नाले में उसकी मौजूदगी की पुष्टि की। कूनो से राजस्थान तक पहुंचने में चीते ने करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय की है।

तीन वन क्षेत्रों की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी

चीते की राजस्थान में मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। कूनो नेशनल पार्क की ट्रेकर्स टीम उसकी लोकेशन पर लगातार नजर रख रही है। इसके अलावा करौली जिले की मंडरायल रेंज और धौलपुर की सरमथुरा रेंज की टीमें भी सक्रिय हैं। अभ्यारण्य क्षेत्र में लगे कैमरों की मदद से उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग का प्रयास है कि चीते की गतिविधियों की लगातार जानकारी मिलती रहे।

छह महीने में दूसरी बार सरमथुरा पहुंचा KGP-3

रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, KGP-3 करीब छह महीने में दूसरी बार सरमथुरा रेंज में पहुंचा है। इससे पहले 8 मई को भी वह कूनो नेशनल पार्क से निकलकर राजस्थान के इस क्षेत्र में आया था। बाद में उसका मूवमेंट भरतपुर जिले की ओर हो गया था। अब दोबारा उसके राजस्थान पहुंचने से वन विभाग की टीमें सतर्क हो गई हैं। फिलहाल उसकी गतिविधियों और आगे की दिशा पर नजर रखी जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।