#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

खुशखेड़ा अग्निकांड के बाद प्रशासन हरकत में: रेंज आईजी का दौरा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान…

भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में सात मजदूरों की जिंदा जलकर मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। घटना के दूसरे दिन जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सिंह सुहास भिवाड़ी पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है। मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

#image_title

आईजी ने बताया कि पूरे भिवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित सभी फैक्ट्रियों की सघन जांच कराई जाएगी। इस अभियान में संबंधित छह विभाग शामिल रहेंगे। साथ ही यह भी जांच होगी कि फैक्ट्री प्लॉट जिस उद्देश्य से आवंटित किए गए थे, उनका इस्तेमाल उसी अनुरूप हो रहा है या नहीं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जो भी अन्य जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी मनीष चौधरी, एडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह खुशखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान हुए तेज विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर काम कर रहे सात मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया।

मामले की गूंज विधानसभा तक पहुंची, जिसके बाद गृह मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने सात दिनों के भीतर सभी फैक्ट्रियों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *