जोधपुर में युवक के साथ क्रूरता, मलद्वार के रास्ते शरीर में डाली 4 फीट लंबी शॉवर पाइप, डॉक्टरों ने बचाई जान
राजस्थान के जोधपुर में आपसी विवाद के दौरान एक युवक के साथ बेहद गंभीर हिंसा का मामला सामने आया है। युवक के मलद्वार के रास्ते करीब चार फीट लंबी बाथरूम शॉवर पाइप शरीर में डाल दी गई। पाइप बड़ी आंत को क्षतिग्रस्त करते हुए पेट तक पहुंच गई। मथुरादास माथुर अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर पाइप बाहर निकाली और युवक की जान बचाई।

मुख्य बातें
- जोधपुर में युवक के साथ हैवानियत, शरीर में डाल दी 4 फीट लंबी पाइप
- बड़ी आंत चीरकर पेट तक पहुंची पाइप, डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन से बचाई जान
- आपसी विवाद में युवक पर खौफनाक हमला, मथुरादास माथुर अस्पताल में सफल सर्जरी
JODHPUR,23 NOV. 2026:
बड़ी आंत को चीरते हुए पेट तक पहुंच गई पाइप
मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना में युवक के शरीर में मलद्वार के रास्ते करीब साढ़े तीन से चार फीट लंबी शॉवर पाइप डाल दी गई। पाइप बड़ी आंत को चीरते हुए पेट के अंदर तक पहुंच गई और वहीं फंस गई।गंभीर हालत में युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। यहां जनरल सर्जरी विभाग के आचार्य एवं यूनिट प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने मरीज की जांच की। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षणों के बाद उन्होंने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
डॉक्टरों के सामने थी बेहद जटिल चुनौती
ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों के सामने कई गंभीर चुनौतियां थीं। पाइप बड़ी आंत को नुकसान पहुंचाते हुए पेट के भीतर तक पहुंच चुकी थी। आसपास मूत्रवाहिनी, महाधमनी, बड़ी रक्तवाहिनियों और छोटी आंत जैसे महत्वपूर्ण अंग मौजूद थे।ऐसे में जरा सी चूक से अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण और मरीज की जान जाने का खतरा था। सर्जिकल टीम ने बेहद सावधानी से ऑपरेशन शुरू किया।डॉक्टरों ने आंत में चीरा लगाकर करीब चार फीट लंबी पाइप को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद क्षतिग्रस्त आंत का आवश्यक सर्जिकल उपचार किया गया। टीम के समन्वित प्रयासों से यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफल रहा।
इन डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं यूनिट प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में किया गया। सर्जिकल टीम में डॉ. पारंग आसेरी, डॉ. प्रगेश, डॉ. सुची तांबी और डॉ. उमेश कुमार शामिल रहे।एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गीता सिंगारिया, डॉ. राजवीर फरौदा, डॉ. धीरज चांडक और डॉ. आभाष छाबड़ा ने जिम्मेदारी निभाई।वहीं, नर्सिंग ऑफिसर रेखा पंवार, सुमेर सिंह राजपुरोहित, अब्दुल वाहिद और रेणुका जोशी ने उपचार में सहयोग किया।
मां योजना के तहत निःशुल्क हुआ ऑपरेशन
ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि चिकित्सकीय दृष्टि से यह बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था। विशेषज्ञों की टीम ने समन्वय के साथ मरीज को उपचार उपलब्ध कराया।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य यानी मां योजना के तहत पूरी सर्जरी निःशुल्क की गई।डॉ. बीएस जोधा, प्राचार्य एवं नियंत्रक, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से की अपील
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से आपसी विवादों में हिंसा से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवादों को हिंसक रूप नहीं देना चाहिए।साथ ही, शरीर के किसी भी प्राकृतिक मार्ग में बाहरी वस्तु फंसने पर शर्म या संकोच नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में खुद वस्तु निकालने का प्रयास करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।
पुलिस का पक्ष
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से की अपील
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





