STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 20 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

झुंझुनूं में ओवरलोड डंपर की टक्कर से RAC जवान की मौत, आज ही दिल्ली में जॉइन करनी थी ड्यूटी

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी-सिंघाना स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भरगड़ान की ढाणी के पास एक ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार RAC जवान को टक्कर मार दी। हादसे में 52 वर्षीय शीशराम गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। वे छुट्टियां बिताकर रिश्तेदार से मिलने के बाद गांव लौट रहे थे। उन्हें इसी दिन दिल्ली में अपनी ड्यूटी जॉइन करनी थी। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। चालक की तलाश जारी है।

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • आज ही दिल्ली में जॉइन करनी थी ड्यूटी, हादसे में RAC जवान की मौत
  • झुंझुनूं में ओवरलोड डंपर ने ली RAC जवान की जान
  • रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत

JHUNJHUNU,19 NOV. 2026:

सामने से आए डंपर ने बाइक को मारी टक्कर

हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे खेतड़ी-सिंघाना स्टेट हाईवे पर भरगड़ान की ढाणी के पास हुआ। खेतड़ी थाना प्रभारी बुद्धिप्रकाश के अनुसार, चिरानी निवासी शीशराम गुर्जर RAC की 12वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी।शीशराम मोटरसाइकिल से भरगड़ान की ढाणी की तरफ से अपने गांव चिरानी लौट रहे थे। इसी दौरान टीवीएस एजेंसी के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक डंपर के अगले हिस्से में घुस गई।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

टक्कर के बाद शीशराम उछलकर सड़क पर गिर पड़े। उनका सिर फट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर खेतड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। वहीं, चालक की तलाश की जा रही है। शव को खेतड़ी के राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे, आज ही जॉइन करनी थी ड्यूटी

परिजनों के अनुसार, शीशराम छुट्टियों के बाद दिल्ली में ड्यूटी पर लौटने वाले थे। इसी दिन उन्हें अपनी ड्यूटी जॉइन करनी थी। इससे पहले वे गांव चिरानी से भरगड़ान की ढाणी में एक रिश्तेदार से मिलने गए थे।रिश्तेदार से मुलाकात के बाद वे वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। शीशराम के परिवार में एक बेटी और दो बेटे संदीप व प्रवीण हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं।

ओवरलोड डंपरों की आवाजाही पर ग्रामीणों में नाराजगी

हादसे के बाद क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के संचालन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतड़ी-सिंघाना सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।उनके मुताबिक, ओवरलोड वाहनों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। इससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर नियंत्रण की जरूरत जताई है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।