STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकबुधवार, 25 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर से भिड़ी कार, शादी से लौट रहे 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बहरोड़ की दहमी पुलिया के पास कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पांचों युवक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे।

मुख्य बातें

  • शादी से लौट रहे 5 दोस्तों की कार डंपर से भिड़ी, 3 की दर्दनाक मौत
  • जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मौत का मंजर, हादसे में 3 युवकों की गई जान
  • बहरोड़ में आधी रात को भीषण हादसा, दो युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे

KOTPUTLI-BEHROR,25 NOV. 2026:

शादी से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

हादसा बुधवार रात करीब 1:30 बजे हुआ। पांचों युवक भगवाड़ी गांव में अपने चाचा के बेटों अजय और संजय प्रजापत की शादी में शामिल हुए थे। इसके बाद सभी कार से अपने गांव भुंडनवाड़ा कलां लौट रहे थे।कार में देवेंद्र कुमार (24), हेमंत कुमार (25), हरीश कुमार (27), हर्ष कुमार और साहिल कुमार सवार थे। कार हरीश कुमार चला रहा था। बहरोड़ में दहमी पुलिया से नीचे उतरते समय उनकी कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई।

डंपर चालक पर लापरवाही का आरोप

मृतक देवेंद्र के भाई सचिन ने आरोप लगाया कि डंपर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। आरोप के मुताबिक, चालक ने बिना ब्रेक लाइट या इंडिकेटर का संकेत दिए अचानक डंपर सड़क के बीच रोक दिया।इससे पीछे आ रही कार के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। कार सीधे डंपर से जा भिड़ी। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

अस्पताल पहुंचने से पहले दो युवकों की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पांचों घायलों को उपचार के लिए बहरोड़ के पार्क अस्पताल ले जाया गया।वहां चिकित्सकों ने देवेंद्र कुमार और हेमंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हरीश कुमार को अलवर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।इस तरह हादसे में तीन युवकों की जान चली गई।

दो युवक गंभीर हालत में भर्ती

हादसे में घायल हर्ष कुमार को निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं साहिल कुमार का नीमराना के सतीश अस्पताल में उपचार चल रहा है।दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई गई है। एक ही कार में सवार पांच दोस्तों के साथ हुए इस हादसे से परिवारों में शोक छा गया है।

पुलिस ने डंपर जब्त कर शुरू की जांच

सब इंस्पेक्टर सुबे सिंह के अनुसार पुलिस ने हादसे के बाद डंपर जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।वहीं, परिवादी ने डंपर चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में कानूनी कार्रवाई और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की गई है।पुलिस अब हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने डंपर जब्त कर शुरू की जांच

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।